बांकीमोंगरा ऑटो संघ ने केक काटकर मनाया विकास झा का जन्मदिन

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: दिनांक 15 जून 2025 को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन बांकीमोंगरा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी तारतम्य में बांकीमोंगरा ऑटो संघ ने भी भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी का जन्मदिन ऑटो स्टैंड में केक काटकर उन्हें जन्मदिन कि बधाई – शुभकामनाएं दिये । इस दौरान विकास झा ने बांकीमोंगरा के समस्त आटो संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे हमेशा ऑटो संघ का विशेष सहयोग प्रदान होते आ रहे हैं । बांकीमोंगरा ऑटो संघ हमेशा मेरे साथ खरा उतरा है , कभी भी जहां तक ऑटो संघ का मेरा जरुरत पड़े मैं हमेशा उनका सहयोग करुंगा । मेरे जन्मदिन पर मुझे यहां बुलाकर व केक काटकर जो प्यार , स्नेह मिला उसके लिए समस्त ऑटो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभारी हूं । जन्मदिन के अवसर केक काटने से पहले विकास झा व ऑटो संघ बांकीमोंगरा द्वारा हनुमान जी का व मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुंचकर पुजा- अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात जन्मदिन पर शामिल हुए ।
इस दौरान विकास झा के साथ बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय , भाजपा युवा नेता सुरज मिश्रा , निखिल कुमार , मुकेश अग्रवाल , मिडिया प्रभारी विकास सोनी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...