बांकीमोंगरा के चौपाटी बना शराब पीने का अड्डा

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा पुलिस की पेट्रोलिंग खानापूर्ति

बांकी मोंगरा -: एक तरफ कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध कार्यों पर प्रतिबंध के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों में शराब , गांजा पीने वालों पर सख्त कार्यवाही को लेकर निर्देश दिया गया है साथ ही निजात अभियान के तहत नशे से संबंधित चेतावनी दी जा रही है और सार्वजनिक स्थानों में गांजा , शराब पीने वालों के ऊपर कार्यवाही किया जा रहा है , मगर बांकीमोंगरा क्षेत्र के चौपाटी में दिन कहे या रात शराबियों का अड्डा बन चुका है , वहीं बांकीमोंगरा पुलिस की पेट्रोलिंग खानापूर्ति नजर आ रही हैं। अगर लगातार इस क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग चलती तो शायद सार्वजनिक स्थानों में शराब व अन्य नशे करने वालों में पुलिस की खौफ रहती और यहां शराब नहीं पीते। इसके साथ ही आजकल बांकीमोंगरा के मुख्य चौक से लेकर सनसाईन स्कूल तक नाबालिक बच्चों के द्वारा तेज रफ्तार में बाईक को दौड़ाया जा रहा है ,जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई हैं , अगर बांकीमोंगरा पुलिस चौक चौराहे पर चेकिंग कर कार्यवाही करते तो निश्चित ही तेज गती से वाहन चलाने वालों मे पुलिस की खौफ रहती। पिछले बार की भांति इस बार बांकीमोंगरा पुलिस की चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन नजर नहीं आने से चौपाटी सहित अन्य स्थानों में में खुलेआम शराब पिया जा रहा है । अब देखना होगा कि कब तक इस तरह से सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों पर बांकीमोंगरा पुलिस की कार्यवाही होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...