बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षता श्रीमती सोनी विकास झा के उपस्थित में हुआ स्वच्छता सेवा का कार्यक्रम

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा –: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि पुरा भारत स्वच्छ हो, इसी उद्देश्य से 22 सितंबर को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत इंदिरानगर में स्थित SLRM सेंटर में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के मौजूदगी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सफ़ाई कर्मी , पालिका के अधिकारी – कर्मचारी व पार्षद प्रमोद सोना उपस्थित थे।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे,कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी- बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान- बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडो में खुलती है शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

श्रीमती झा ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का ऐसा उत्सव है जिसमें हर नागरिक, हर संस्था और हर संगठन एक साथ आ रहा है। इस दौरान देशभर में स्वच्छता श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...