बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया मातारानी का दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किये

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर विराजें मॉं दुर्गा जी के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा दुर्गा पंडाल पहुंचे जहां मातारानी का दर्शन कर पूजा अर्चना किया साथ ही मॉं से प्रार्थना कर पूरे नगरवासियों के लिए सुख, समृध्दि और शांति प्रदान की कामना किये।
इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर क्लब पहुंचकर दुर्गा पंडाल में विराजे मां नवदुर्गा जी का दर्शन किये व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये एवं पालिका अध्यक्ष ने मातारानी से प्रार्थना कर नगरवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करने की कामना किये। इस दौरान वार्ड पार्षद फणीधर कर्ष व समिति के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने सभी नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहु व मिडिया प्रभारी विकास सोनी शामिल रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...