बांकीमोंगरा -: दिल हमारे एक हैं, एक ही है जान
हिन्दुस्थान हमारा है, हम हैं इसकी शान
जान लुटा देंगे वतन पर हो जाएंगे कुर्बान
इसी लिए हम कहते हैं, मेरा भारत महान
इसी समर्पण व एकता की भाव को प्रदर्शित करते हुए
आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बांकी मोंगरा के सभी संगठन के लोगों ने मिलकर एक साथ एक ही जगह पर ध्वजारोहण किया।
इसके पूर्व में अपने नगर बांकी मोंगरा, मुख्य चौक के आस पास अलग अलग संगठन के लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग अलग ध्वजारोहण किया जाता रहा है। किन्तु इस बार ऐसा नही कर एक साथ चौक में सभी संगठन के लोगों ने मिलकर एक ही स्थान पर ध्वजारोहण कर आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में बांकी मोंगरा थाना अध्यक्षा श्रीमति उषा सोंधिया मैडम के द्वारा ध्वजारोहन किया गया। साथ में वाय पी सिंह सर एवं चिरंजीव जायसवाल सर, दोनो वरिष्ठ शिक्षकों ने थाना प्रभारी मैडम का साथ दिया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग सभी विद्यालय बैंड बाजे, झांकी के साथ 100-100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर संचलन एवं जयघोष करते हुए मुख्य चौक पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिये।
ध्वजारोहण के पश्चात, सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात भारत माता की आरती, ज्योति महंत व पूनम साहू एन्ड ग्रुप के द्वारा किया गया । साथ ही साथ अरपा पैरी के धार… छत्तीसगढ़ राजकीय गीत को सरस्वती शिशु मंदिर बांकी विद्यालय की बच्चियों के द्वारा गाकर छत्तीसगढ़ महतारी की भी पूजन की गई।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमति राखी रविन्द्र अग्रवाल के द्वारा बहुत अच्छे से किया गया।अन्य कार्यक्रमो का संचालन मुख्य रूप से महिला संगठन के द्वारा किया गया। रंगोली बनाना, चौक को सजाना, संचलन का व्यवस्था, प्रसाद वितरण ब्यवस्था आदि कार्यों में बहनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के स्काउट & गाइड के बच्चों ने अपने अपने अंदाज़ में ध्वज सलामी दी। मानव श्रृंखला में सभी बच्चे अनुशासन और एकता का परिचय देते रहे थे। बीच बीच में भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, कौन हमारी सबकी माता… भारत माता भारत माता, माँ की रक्षा कौन करेगा.. हम करेंगे हम करेंगे आदि जयघोषों से वातावरण को राष्ट्रमय कर दिया।
सभी संगठन के लोंगो के सहयोग से खिचड़ी भोग एव प्रसाद की ब्यवस्था की गई थी यूथ बंसल की ओर से पीने की पानी की ब्यवस्था की की गई थी। उपरोक्त सभी कार्यक्रमो की वीडियोग्राफी ड्रोन कैमरा से की गई । ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से हमारा बांकी मोंगरा पूरे राष्ट्र के लिए एक मिशाल बनेगा। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने आजादी के अमृत महोत्सव को चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सिद्धिदात्री मंदिर सेवा समिति, महिला सेवा समिति,पतंजलि स्वदेशी केंद्र, सहारा परिवार,बांकी मोंगरा प्रेस क्लब परिवार,भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस पार्टी,आम आदमी पार्टी,पुलिस विभाग,एव अन्य संगठनों के साथ आस पास के सभी विद्यालयों का विशेष योगदान रहा।
श्याम सिंह, और अधिवक्ता बृजेश सिंह ने नगरवाशी को सम्बोधित करते हुए बताया कि, इस तरह से राष्ट्रीय उत्सवों का आयोजन न सिर्फ १५ अगस्त व २६ जनवरी को करें, बल्कि जिन त्यागियों, बलिदानियों के वजह से हम स्वाधीन भारत में रह रहे हैं, ऐसे महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर भी उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि देनी चहिए। लगातार ऐसे कार्यक्रम होने चहिए, भारत माता की आरती होनी चहिए, जिससे भारत के हर नागरिक में राष्ट्र भक्ति का बोध होता रहे। अंत में पूरे कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद अग्रवाल जी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही आयोजन में युवाओं ने खूब पसीना बहाया उनको भी धन्यवाद ज्ञापित किया,प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से नगर के सभी लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भागीदारी कर नगर को गौरवान्वित किया इसके लिए सभी का आभार ब्यक्त किया गया।
बांकी में मनाया गया भब्य एवं ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
Date:


