बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म – आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

बांकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: इधर पूरा देश भारत देश के आजादी की राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी में जुटी थी, वही जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जवाली में एक नाबालिक लड़के एक नाबालिक किशोरी से अनाचार के घटना को अंजाम दे दिया जिस घटना की खबर फैलते है क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और नाराजगी देखी जा रही है।

अपराध क्रमांक 18/26 धारा 64, 2 (M), 115 (2) बी एन एस, धारा 4, 6 POCSO एक्ट पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।

मिली जानकारी अनुसार कल दिनांक 25/01/26 की रात्रि लगभग 12 बजे किशोरी शौच के लिए गई थी जहां से वापस आने के वक्त आरोपी लड़के ने मौका देख किशोरी का हाथ पकड़ के खींचा और उसके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया।

• आरोपी लड़का पीड़िता के पड़ोस में ही निवास करता है।

• आरोपी लड़का भी नाबालिक।

सूत्र अनुसार आरोपी लड़का और पीड़ित किशोरी दोनों की जान पहचान पहले से थी और इससे पहले भी ये एक दूसरे के नजदीक रहे। पर लंबे समय से दोनों ने एक दूसरे दूरी बना ली थी। पर कुछ दिनों से आरोपी किशोर मौके के फिराक में था और बीती रात मौका पाते ही आरोपी किशोर ने पीड़िता को रात में अकेला देख मौका का फायदा उठाने का सोचा और पीड़ित किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अभी हाल फिलहाल कुछ दिन पहले ही इसी थाना अंतर्गत कुछ लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, और वो घटना अभी लोग भुला नहीं पाए थे और इसी तरह के घटना ने एक बार फिर से पूरे क्षेत्र को शर्मसार और आक्रोशित कर दिया है।

देर रात जब घर के लोगों ने किशोरी को नहीं देखा तो सब ढूंढने लगे और जैसे ही अपना मुख्य दरवाजा खोला तो देखा की पीड़िता अपने घर के बाहर ही बैठ कर रो रही थी और बहुत डरी हुई थी, और सारी बात अपने परिजन को बताई जिसके बाद लगभग सुबह 04 बजे पीड़िता के परिजन बांकी थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद थाना बाँकी मोगरा के वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन ने मामले की गंभीरता को देख आनन फानन में पूरे मामले की संज्ञान में लेकर घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिसके बाद उनके दिशा निर्देश में आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर अपराध क्रमांक 18/26 पंजीबद्ध कर धारा 64, 2 (M), 115 (2) बी एन एस, धारा 4, 6 POCSO एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...