बांकी मोंगरा -: दिनांक 22-06-24 शनिवार को कबीर आश्रम बाकी मोंगरा में “सतगुरु कबीर साहेब”की प्रकट दिवस बड़े हर्षोउल्लास ,उत्साह से मनाया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी, (कबीर आश्रम) के अध्यक्ष अमरु दास विशिष्ट अतिथि प्रदीप अग्रवाल पार्षद सुधार साय जी , डा.पंथ ,रमेश शर्मा, एवम समाज के सिविल दास, राजेश मानिकपुरी,फेकू दास, महेत्तर दास, रामायण दास,व अनिता महंत, बुधवारा महन्त,पूजा महंत, राजकुमारी महन्त व साथ में समाज के युवा सेवा समिति पनिका समाज के विष्णु दास,संजय दास रेशम दास ,दुर्योधन दास,संतोष दास,कृष्ण दास और पनिका समाज के सभी सदस्य वहां उपस्थित थे। “कबीर प्राकट्य” दिवस के इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया गया।
“कार्यक्रम” मोहित दास महंत एवम देवान साहेब के द्वारा 10:00 बजे चौकाआरती पुजा संपन हुआ और साथ ही दोपहर भोजन प्रसाद व भव्य रैली के साथ शोभा यात्रा निकाला गया। इस पर्व को बड़े उत्सव के साथ मनाया गया जिसमें स्थानीय निवासी व समाज के लोग बड़ी संख्या मे कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
बाकी मोंगरा में “सतगुरु कबीर साहेब”की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
Date:


