बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट)-: बाँकी मोंगरा के प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें ऐतिहासिक जीत के साथ अध्यक्ष बने निशांत झा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशांत झा – ने कहा की पत्रकारिता के क्षेत्र में एवं पत्रकार साथियों से जुड़ी समास्यो को लगातार हल करने एवं लड़ाई लड़ने के लिए सदैव आगे रहूँगा।
बाँकी मोंगरा प्रेस क्लब के इस नए सत्र काल के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें नामांकन पश्चात् निर्विरोध संरक्षक पद – मकसूद कुरैशी, संजय आजाद उपाध्यक्ष – महेन्द्र सिंह सचिव – साबीर अंसारी सहसचिव – मनहरण साहू चुन लिए गए और दो पदों के लिए चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर निशांत झा एवं अरुण सांडे के बीच एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु विमल सिंह एवं राजू सैनी के बीच सीधा मुकाबला हुआ जिसमें ऐतिहासिक जीत के साथ अध्यक्ष पद पर निशांत झा एवं कोषाध्यक्ष पद पर विमल सिंह ने जीत हासिल की।


