शुभ संकेत/बालोद:-डौण्डीलोहारा में मस्ज़िद चैक से धनगांव मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया गया है। जिससे लोगों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि बाजार चैक के समीप वाॅटर एटीएम में शुद्ध पेयजल प्रदान करने हेतु पाइपलाईन बिछाने का कार्य किया गया। जिससे क्षतिग्रस्त हुए सड़क का मरम्मत कर लिया गया है तथा आवागमन सुचारू रूप से जारी है।
पालेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट


