बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और शराब पीकर शाला आने पर सहायक शिक्षक निलंबित

Date:

Share post:

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किये निलंबन आदेश

कोरबा -: बिना पूर्व सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने और शराब पीकर विद्यालय आने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। जारी निलंबन आदेशानुसार विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत प्राथमिक शाला अमझर बुंदेलीपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी श्री अर्जुन सिंह मरावी की अनुशासन हीनता के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के संबंध में पूरे मामले की जांच प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पसान द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा दिये जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह मरावी को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन अनुसार सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह बिना पूर्व सूचना के शाला से अनुपस्थित रहता है। कभी-कभी शराब का सेवन कर विद्यालय आता है। इनके द्वारा दैनंदनी का संधारण नहीं किया जाता है न ही अध्यापन कार्य में रूचि लिया जाता है। इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरूद्ध है। जिसके कारण सहायक शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 तथा 10 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ीउपरोड़ा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...