बिलासपुर
कलेक्टर ने की विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा, बिजली कटौती पर जताई नाराजगी….कहा – अधिकारी फ़ोन अटैंड करें वरना होगी सख्त कार्यवाही

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो।

कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे सतत् संपर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...