बिलासपुर:-आदतन अपराधी को पकड़ने में पुलिस को मिली
सफलता…हॉस्पिटल में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को दिया था अंजाम।

Date:

Share post:

बिलासपुर:- गहलोत अस्पताल में देर रात तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में सकरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर रात करीब 11 बजे कंधे में दर्द की शिकायत लेकर विक्की पांडे मार्कस और सोम के साथ गहलोत अस्पताल पहुंचे थे। जहा प्रार्थी सुरक्षा गार्ड सूरज कुमार पनिक ने उन्हें बताया कि डॉक्टर अभी नहीं है, ऑपरेशन करने गए हैं। जिसे सुनते ही विक्की पांडे और उसके साथी आवेश में आकर गाली गलौच करने लगे। बात यही तक नही रुकी, उन्होंने प्रार्थी गार्ड की पिटाई कर दी, जिससे उसे कई जगह चोट आई।

जिसके बाद तीनों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ शुरू
कर दी। बदमाशों ने कंप्यूटर के मॉनिटर, टीवी, ग्लास, लैंडलाइन टेलिफोन,कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया।
इसकी शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई।
जिसके बाद सकरी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही
थी। जहां शनिवार को पुलिस ने विक्की पांडे के ठिकानों
में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि
मार्कस और सोम फिलहाल फरार है। जिनकी तलाश
अब भी जारी है।

रितेश सिंह की रिपोर्ट

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!