बिलासपुर;-एसपी के वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप, पुलिस अधीक्षक ने पटाया चालान

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-कल दोपहर को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , एवं  जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण  एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर महोदय की गाड़ी से जा रहे थे ।

उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक महोदय का वाहन  चालक भी,  उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था।  सत्यम चौक पर कलेक्टर महोदय का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।  पुलिस अधीक्षक महोदय के वाहन चालक द्वारा  सिग्नल जंप कर दिया गया।


यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई।

  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS)  ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन   2000/-   का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की।
एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

“*ऊपर वाला सब देख रहा है*” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है,  चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की।  बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति  यातायात नियमों का पालन करें वर्ना  ऊपर वाला सब देख रहा है

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...