बिलासपुर:-कांग्रेस पार्टी की स्टूडेट विंग NSUI छत्तीसगढ़ में काफी सक्रीयता से काम कर रही है। संगठन में कई नए चेहरों को मौका मिलता रहता है।

Date:

Share post:

बिलासपुर:-कांग्रेस पार्टी की स्टूडेट विंग NSUI छत्तीसगढ़ में काफी सक्रीयता से काम कर रही है। संगठन में कई नए चेहरों को मौका मिलता रहता है। इसी बीच शुक्रवार को 12 साल से छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले छात्र नेता तनमीत छाबड़ा को NSUI का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यदि तनमीत की राजनीतिक सफर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2010 में छात्र राजनीति की शुरूआत की। द जैन इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत रहने के दौरान एनएसयूआई स्कूल यूनिट के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। जिसके बाद साल 2012 में उच्च शिक्षा में कदम रखते हुए छात्र -छात्राओं की समस्या को पटल पर रखा।

विभिन्न् धरना प्रदर्शन और आंदोलनों में भाग लिया। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यम प्रदेश, ओडिसा, झारखंड सहित कई राज्यों के विद्यार्थियों के साथ सीधे संपर्क में रहे। साल 2014 के संगठन चुनाव में भी तनमीत ने प्रदेश में सबसे कम उम्र और अधिक वोटों से जीतने का रिकार्ड बनाया।

जिसके कारण कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनकी सराहना की। जिसके बाद NSUI ने उनके कार्यों पर भरोसा जताते हुए जिले के बाद अब प्रदेश स्तर पर काम करने का मौका दिया है। गुरुवार को संगठन ने उन्हें आधिकारिक पत्र सौंपा।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...