बिलासपुर की बेटी ने यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान…..कलेक्टर अवनीश शरण ने दी शुभकामनाएं

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-बिलासपुर की मेधावी छात्रा पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल कर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कल जारी परिणाम में 189वीं रैंक के साथ चयनित होने पर उन्हे बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। पूर्वा ने परिवारजनों के साथ आज कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिलासपुर से पूरी की है और मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की।

कलेक्टर अवनीश शरण ने पूर्वा की शानदार सफलता के लिए उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की । कलेक्टर ने कहा कि पूर्वा की सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ो युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने भी पूर्वा को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

पूर्वा ने बताया कि पहले प्रयास में वे मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थीं , इसके बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने विशेष रणनीति बनाई और समय प्रबंधन किया। उन्होंने बताया कि अपनी बहन और कई सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख उन्हे यह प्रेरणा मिली, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और ये मुकाम हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वा के पिता श्री एम. एल. अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल ऐजुकेशन में एडीशनल डायरेक्टर और उनकी मां इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है। पूर्वा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया और कहा कि परिवार वालों के सहयोग से उन्हे यह कामयाबी मिली है

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...