बिलासपुर:-जिला अस्पताल में ओपीडी पंजीयन से इलाज व जांच कराने तक में परेशानी।

Date:

Share post:

दुव्र्यवस्था: एक ही काउंटर के खुलने से लग रही लंबी लाइन, दिव्यांग व बुजुर्ग मरीज सबसे ज्यादा परेशान

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):बिलासपुर शहर के जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए पंजीयन से लेकर इलाज व जांच कराने तक मरीजों को अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पुरानी बिल्डिंग में यूं तो तीन काउंटर बनाए गए हैं, पर एक से ही पंजीयन किए जाने पर मरीजों को रोजाना लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशान दिव्यांग व बुजुर्ग मरीज हो रहे हैं।

अन्य काउंटर्स को खेलने को लेकर लगातार मरीज व उनके परिजन सिविल सर्जन से गुहार लगा रहे, फिर भी सरासर अनदेखी की जा रही है। सिम्स हो या जिला अस्पताल, जिलेवासियों के लिए दोनों बड़े हॉस्पिटल हैं। लिहाजा यहां जिला ही नहीं, संभाग व मध्यप्रदेश से भी रोजना सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे। इस आशा में कि उन्हें यहां बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छा इलाज मिलेगा, पर यहां आते ही उनकी आशा, निराशा में बदल जाती है। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां तो पंजीयन काउंटर में ही मरीजों को ओपीडी पर्ची के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। यूं तो यहां महिला, पुरुष व दिव्यांग सहित बुजुर्गों के लिए तीन अलग पंजीयन काउंटर बनाए गए हैं, पर एक ही काउंटर से काम चलाया जा रहा है। लिहाजा रोजाना गेट तक भीड़ लग जाती है। ऐसे में कई ऐसे मरीज जो दोपहर 1 बजे या उसके बाद पहुंचे, उनका पंजीयन ही नहीं हो पाता। जिससे बिना इलाज ही लौटना पड़ता है।

शिकायत पर निजी अस्पताल जाने देते हैं सलाह : काउंटर बढ़ाने को लेकर जब मरीज या परिजन सिविल सर्जन के पास गुजारिश करने पहुंचते हैं तो उन्हें प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। राजकिशोर नगर से इलाज कराने पहुंचे रोहित वर्मा, लिंगियाडीह के मोहन साहू ने बताया कि वे पंजीयन काउंटर में भीड़ को लेकर परेशान थे। लिहाजा उन्होंने दूसरे काउंटर से भी पंजीयन करने की बात लेकर सिविल सर्जन के पास गए तो उन्हें यह कहा गया कि यह सरकारी अस्पताल है, मनचाही सुविधा चाहिए तो निजी अस्पताल जाओ। अन्यथा लाइन में लगो। इसी तरह अन्य मरीजों व उनके परिजनों का भी यही आरोप है। मजबूरी में उन्हें या तो घंटों लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है या फिर थक-हारकर घर लौटना पड़ रहा है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...