बिलासपुर:-भागवत महापुराण के श्रवण से जीवन और संघर्ष दोनो सरल हो जाता है – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ।

Date:

Share post:

बिलासपुर -:- वर्मा परिवार के द्वारा बोदरी जीवन विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने शिरकत किया। व्यास पीठ और परम श्रद्धेय श्री रामकिंकर जी महाराज (श्रीधाम अयोध्या) को प्रणाम कर प्रदेश और जिले में अमन चैन का आशीर्वाद मांगा।

गौरहा ने कहा की संतो के आशीर्वाद और सानिध्य से जीवन में आनंद की अनुभूति होती हैं और कथा पुराण से हमें एक और नेक बनने की सीख मिलती है। हमें श्रीमद्भागवत कथा संदेश को अपनाने की जरूरत है। इसके बाद जीवन और संघर्ष सब कुछ सरल हो जाएगा।

रामकिंकर जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रीमद् भागवत् कथा में कहा की बिना पोस्ट मैन के ही पहुँचने वाला पत्र हैं ‘प्रार्थना’ प्रार्थना एक ऐसी स्तुति है जो अपने इष्ट के प्रति बिना किसी देरी के बिना किसी के सहारे तत्क्षण परमात्मा के पास पहुँच जाती है। उन्होंने बताया कि संसार की किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिये पोस्टमैन की आवश्यकता पड़ती हैं,लेकिन हृदय से समर्पित की गई प्रार्थना एक ऐसी अभिव्यक्ति है जो बिना किसी पोस्टमैन के ही तत्क्षण गन्तव्य स्थान तक पहुच जाती है। आचार्य ने बताया कि प्रभु के दर्शन के लिये व्यक्ति को सत्संग सेवा सुमिरन में हमेशा लीन रहना चाहिये और अपने को मानव बनाने का प्रयत्न करो तुम यदि इसमें सफल हो गये तो तुम्हे हर कार्य में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। कुसंगति की अपेक्षा अकेले रहना
सबसे उत्तम कार्य हैं।
इस अवसर पर बिसाहू राम वर्मा,जमुना प्रसाद वर्मा,बलभद्र वर्मा व वर्मा परिवार के सदस्यों के साथ ही भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहें।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...