बिलासपुर;-इंस्टाग्राम में लाइव आकर नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, सरकंडा क्षेत्र के कुटीपारा जंगल की घटना..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/ बिलासपुर;-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक युवक दुर्ग जिले के जांजगीरी का निवासी था और कबड्डी खेलने के बहाने बिलासपुर आया था।

दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या की बात कही थी, जिसके बाद से वह लापता था। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसका शव जंगल में बरामद किया।

प्रारंभिक जांच में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की भी गहराई से जांच कर रही है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइव वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर शव को बरामद किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि जीवन की कठिनाइयों से भागने के बजाय समाधान की दिशा में सोचें। आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...