बिलासपुर:-मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से..

Date:

Share post:

लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहरवासियों से की साइकिल रैली में भाग लेने की अपील

शुभ संकेत/बिलासपुर :-प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने जिले में जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन 2 अगस्त को सवेरे 8 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि साइकिल रैली देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर से प्रारंभ होकर शासकीय जेपी वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में समाप्त होगी।

Related articles

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• . 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷 आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप...

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...