बिलासपुर:-मस्तूरी में बारातियों से भरी बस पलटने से मचा हाहाकार

Date:

Share post:

बिलासपुर : एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस दुर्घटना के समय बस में करीब 35 से 40 बाराती सवार थे। 3 से 4 लोगों को गंभीर चोट आई है। बस पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।

कब हुआ हादसा : बाराद्वार ठठारी से पाली के सिल्ली गांव में वैवाहिक कार्यक्रम से 35 से 40 बाराती गये हुए थे। वापस बिलासपुर लौटते समय बस ड्राइवर तेज रफ्तार बस को काबू में नहीं कर पाया। बारातियों से भरी बस पाराघाट टोल प्लाजा के पास हाईवे में पलट गई।

पहले भी तेज रफ्तार के कारण हो चुके हैं हादसे : इससे पहले भी बिलासपुर जिले के कोटा बेलगहना रोड पर केंदा घाट के पास बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी। सवारियों के अनुसार ड्राइवर की आंख लग जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें करीब 25 से 30 यात्रियों को चोटें आई थीं। सभी घायलों को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।

यूपी से वापस आ रही बस भी पलटी थी : 21 फरवरी को अयोध्या से रायपुर जा रही वेंकटनगर और गौरेला के बीच में लालपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी । घटना के समय बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। घटना सुबह 5 बजे हुई थी। इस हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनमें 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बस अयोध्या के नरेश ट्रेवल्स की थी। घायलों में कौन यात्री कहां का है इस बात की जानकारी लेकर परिजनों को सूचित किया गया था। इस बस में सवार सभी लोग रायपुर के थे। जो अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन घर वापसी से पहले ही बस पलट गई।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...