बिलासपुर : महतारी वंदन योजना : खाते में 1 हजार रकम आने से बुजुर्ग महिला नोना बाई के आंखों में आई चमक

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-महतारी वंदन सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बहतराई इंडोर स्टेडियम में आई बुजुर्ग महिला श्रीमती नोना बाई की आंखों में उस समय चमक आई जब उनके खाते में 1 हजार रूपये की राशि जमा हो गई। मगरपारा में रहने वाली नोना बाई के लिए यह राशि बहुत बड़ा सहारा है। उन्होंने बताया कि पति के गुजरने के बाद उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे आर्थिक कठनाई के दौर में यह राशि उनके बुढ़ापा के लिए सहारा बनेगी। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज-त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महतारी वंदन योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...