बिलासपुर:-राहगीर ध्यान दें 18 व 19 नवंबर को यह रेलवे फाटक बंद रहेगा, न गुजरें।

Date:

Share post:

बिलासपुर:- बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत सारागांव- चांपा रेलवे स्टेशन के मध्य किमी 663/10-12 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 336 कुसमुंदा फाटक 18 एवं 19 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम तक बंद रहेगा। इसे मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान छोटी- बड़ी कोई भी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी। पहले से रेलवे इसलिए सूचना दी है, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो। यह सही भी है, अचानक किसी तरह निर्णय से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास स्थित मानव सहित समपार संख्या 335 कुसमुंदा फाटक से उपलब्ध है।

अभी रेलवे में चौतरफा कार्य हो रहा है। ट्रैक पर कार्य होने से ट्रेनों का रद की जाती है। वहीं किसी फाटक में मरम्मत का काय हो रहा है, तो सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत होती है। हालांकि यह फाटक केवल दो दिन के लिए बंद रहेगा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। मरम्मत कार्य होने से ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा फाटक भी सुरक्षित हो जाएगा। बंद की सूचना रेलवे के द्वारा संबंधित रेलवे फाटक में चस्पा कर दी गई है। ताकि 18 व 19 को बंद फाटक का उपयोग करने के बजाय सीधे वैकल्पिक फाटक से लोग गुजर सके।

कोच्चुवेली एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 22647/22648 कोरबा – कोधाुवेली एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी सुविधा कोरबा-कोधाुवेली एक्सप्रेस में 26 व 30 नवंबर और 03, 07, 10, 14, 17 व 21 दिसंबर को मिलेगी। वहीं कोधाुवेली – कोरबा एक्सप्रेस में 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22 व 26 दिसंबर को उपलब्ध रहेगी।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...