बिलासपुर:-रेलवे की पार्किंग के खड़े लावारिस वाहनों की जानकारी जुटाएगी पुलिस।

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट): रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में खड़े लावारिस वाहनों की जानकारी आरपीएफ और जीआरपी संबंधित जिले की पुलिस को दें। साथ ही रेंज के सभी रेलवे स्टेशनों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएं। ये बातें आइजी रतनलाल डांगी ने समन्वय बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों को कहीं।

आइजी रतनलाल डांगी ने गुस्र्वार को आरपीएफ व जीआरपी की समन्वय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने रेलवे सुरक्षा आयुक्त, एसपी रेल व रेंज के सभी जिलों से मिली जानकारी की समीक्षा की। उन्होंने रेंज के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यस्था व अपराध रोकथाम की जानकारी ली। रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात सुगम बनाने के लिए आटो जनरेटेड नंबरिंग सिस्टम लगाने कहा। इससे यात्रियों को सुविधा पूर्वक आटो रिक्शा मिल सकेगा। बैठक के दौरान उन्होंने रेलवे सुरक्षा आयुक्त को सभी छोटे स्टेशनों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशनों की पार्किंग में खड़े लावारिस वाहनों की जानकारी संबंधित जिलों की पुलिस को उपलब्ध कराने कहा गया है। इसके साथ ही रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध व अपराधियों की जानकारी जिला पुलिस से साझा करने कहा गया है। बैठक में एसपी पारूल माथुर, अभिषेक मीणा एसपी रायगढ़, विजय अग्रवाल एसपी जांजगीर-चांपा, संतोष कुमार सिंह एसपी कोरबा, पुलिस उदय किरण एसपी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, एमआर आहिरे एसपी सक्ती, धर्मेंद्र सिंह छवई एसपी रेल, दिनेश सिंह तोमर मंडल सुरक्षा आयुक्त मौजूद रहे।

संयुक्त माक ड्रिल से मिलेगी मदद

बैठक के दौरान आइजी ने आपात स्थित से निपटने के लिए समय-समय पर संयुक्त माक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। इससे पुलिस और आरपीएफ को आपात स्थिति से निपटने मदद मिलेगी। इस दौरान दोनों बलों की खामियों को जानकार सुधार करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जवानों को भी इससे आपात स्थिति में तैयार रहने सीख मिलती रहेगी।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...