बिलासपुर रेल हादसा : अज्ञात के खिलाफ गैर ज़मानती धाराओं में मामला दर्ज, हादसे की जांच हुई तेज।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर रेल हादसे में अब जांच और कार्रवाई दोनों तेज हो गई हैं। हादसे के चौबीस घंटे बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की है। मामला रेलवे की ओर से मिले मेमो पर आधारित है, और इसमें अज्ञात के खिलाफ गैर ज़मानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

4 नवम्बर की शाम बिलासपुर के लालखदान इलाके में हुए इस भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर खड़ी मालगाड़ी से हुई, जिसमें 11 यात्रियों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद रेलवे और पुलिस दोनों ने अलग-अलग जांच शुरू की थी। अब रेलवे से आए मेमो के आधार पर तोरवा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसमें ग़ैर ज़मानती धाराओं को शामिल किया गया है। एफआईआर में रेलवे एक्ट की धारा 106(1), 125(ए), 153, 154 और 175 लगाई गई हैं।

इन धाराओं के तहत गंभीर लापरवाही, रेल सुरक्षा में बाधा डालना और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसे की असली वजह तकनीकी खराबी थी, मानव भूल या फिर किसी की लापरवाही। वहीं, रेलवे प्रशासन ने भी तकनीकी जांच समिति गठित की है, जो हादसे की परिस्थितियों और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच कर रही है।

फिलहाल हादसे के जिम्मेदारों की तलाश जारी है, और पुलिस व रेलवे दोनों मिलकर इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हज़ार रुपये की सहायता राशि पहले ही घोषित की जा चुकी है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं, जो यह तय करेगी कि आखिर बिलासपुर रेल हादसे का दोषी कौन है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...