बिलासपुर:-लगन और परिश्रम से कार्य करने पुलिस कर्मियों को किया
जा प्रेरित…. कॉप ऑफ द मंथ
के रूप में मिल रही पहचान…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष
सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु कॉप ऑफ द मंथ”पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।इस कड़ी में माह मई, 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज” कॉप ऑफ द
मंथ ” सम्मान से सम्मानित किया गया। सेंदरी के अंधे कत्ल के अपराधियों का पर्दाफास करने हेतु उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना प्रभारी कोनी, आसूचना संकलन के उत्कृष्ट कार्य हेतु सउनि संतोष सारीवान, जिला विशेष शाखा, जान जोखिम में डालकर आग पर काबू कर जनहानि बचाने हेतु प्र
आर.303 आतिश पारिक,16 वर्षो से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आर. 203 सत्येन्द्र सिंह राजपूत चौकी बेलगहना, बाईक के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु आर.1010 यासीन हुसैन थाना यातायात,अल्पावधि में हत्या के 11 फरार आरोपियों की
गिरफ्तारी हेतु आर. 837 अफाक खान थाना सिरगिट्टी को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है ।

चुने गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा । इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार
जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । इसी संदर्भ में पूर्व में अनुशासनहीन एवं कदाचरण करने वाले पुलिसकर्मियों निरी. कृष्णकांत सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी रतनपुर एवं आर.
191 आशीष वस्त्रकार एवं आर. 1109 मिथलेश सोनवानी थाना कोटा को निलंबित कर रक्षित केन्द्र संबद्ध किया गया ।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...