बिलासपुर लोकसभा से निर्दलीय लड़ेगा अनुसूचित जाति का उम्मीदवार …

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-बिलासपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनुसूचित जाति समाज अपनी ओर से एक दमदार कैंडिडेट खड़ा करने जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही इस वर्ग को दरकिनार करते हुए साहू और यादव कैंडिडेट मैदान में उतारा है।

इससे अनुसूचित जाति समाज में आक्रोश है। संख्या बल का हवाला देते हुए समाज के लोगों ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके संजीत बर्मन को बिलासपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी।

संजीत बर्मन ने कहा की वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही यह मान लिया है अनुसूचित जाति के लोगों की उनके लिए कोई अहमियत नहीं है। इसलिए समाज ने यह तय किया है की अपनी अहमियत बताने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा जाए। इसलिए वे लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

श्री बर्मन ने कहा कि राजनीतिक दल के लोग उनके समाज को सिर्फ वोटर समझते हैंl उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जिनके लिए काम नहीं करते हैं उनके लिए वह काम करेंगे। समाज के विभिन्न विवादों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की हाल ही में भाजपा सरकार ने तखतपुर के बेलसरी हत्याकांड मामले को दबवा दिया।

संजीत वर्मन ने कहा कि उनके समाज को सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की वजह से नुकसान हुआ है। वह उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं जिन्हें कांग्रेस और भाजपा ने छोड़ दिया है। और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान समाज के जितेंद्र बंजारा, विनय कौशल,योगेश मनहर, विनोद बंजारा, कुलदीप डाहिरे,अजीत घृतलहरे सहित समाज के युवा मौजूद रहे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...