बिलासपुर;-शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 महिला सहित 16 आरोपी गिरफ्तार…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-सकरी पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पकड़ी गई महिलाए दिगर राज्य की है जो शहर आकर जिस्मफरोशी का धंधा करती थी। मामले में पांच महिला सहित कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें महिला व पुरुष दलाल भी शामिल है।

दूसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर शहर में जिस्मफरोशी का व्यापार कराने वाली दलाल रुखसार अहमद उर्फ जावेद, नजीर अंसारी और मधुबाला सिंह बर्मन सहित 16 लोगों को पुलिस ने अनैतिक व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया है। अमेरी स्थित साई विहार अपार्टमेंट में फ्लैट क्रमांक 11 और 13 को किराए में लेकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

मामले की सूचना लगने के बाद सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और उनकी टीम ने बताए जगह पर दबिश  देकर अलग-अलग कमरों से पांच महिलाओं सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

देह व्यापार कराने वाले आरोपियों में रुखसार अहमद, नजीर अंसारी, चंदन कुमार सोनी, अजय कुमार चेकल, गौरव चौबे, दिनेश चंद्रा, तामेश्वर चंद्रा, विकास अग्रवाल, सतीश गौतम, अफजल हुसैन, दीपक ठाकुर, मधुबाला बर्मन, रेखा कुर्रे, लक्ष्मी चंद्रा, गीता शर्मा और शांता गंधर्व शामिल है।

धंधे में लिप्त आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि, उनके द्वारा गोकुलधाम पार्क और आसमा सिटी फेज 2 में रहने वाली शांत गंधर्व के मकान मे भी सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां भी दबिश देकर युवक युतियों को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए युवक युवतियों से पुलिस ने 65830 रूपये नगद, 26 नग मोबाइल फोन, आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब की बोतल, 2 कार सहित कई सामान जप्त किया, सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

मामले में दलाल, संचालकों एवं ग्राहकों में कुल पांच महिलाएं और 11 पुरुषों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इनमें चार लड़कियां कोलकाता की रहने वाली है, जिन्हें रेस्क्यू कर पुनर्वास की कार्रवाई भी की जा रही है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...