बिलासपुर:-शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों ने ली मतदाता शपथ…

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. कौशिक ने आज जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, यूआरसी सहित समस्त संकुल प्राचार्याें की बैठक ली। इस दौरान जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित नागरिकों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्हें अपने मताधिकार के महत्व और उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार उपयोग करने और सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोग द्वारा लोगों को मतदान, मताधिकार के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा हैै।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...