बिलासपुर:-11 नवंबर को भगतसिंह प्रतिमा जगमल चौक से निकलकर नेहरू चौक तक जाएगी, भाजपा की विशाल महतारी हुंकार रैली…भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट): बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी की 11 नवंबर को बिलासपुर में विशाल महतारी रैली निकलेगी। इस रैली में प्रदेश  भर से भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह रैली 11 नवंबर को जगमल चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा के पास से निकलेगी।

और वहां से गांधी चौक जूना बिलासपुर शास्त्री चौक कोतवाली चौक, गोल बाजार सदर बाजार, देवकीनंदन चौक और अगर मुख्य मार्ग से होते हुए नेहरू चौक में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद रैली में शामिल भाजपा नेत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगा।

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत आदि नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर इस महतारी हुंकार रैली तथा रैली मार्ग तथा प्रस्तावित पार्किंग स्थल की जानकारी दी।

इन नेताओं ने कलेक्टर से इस रैली की अनुमति और इसी तरह ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...