बिहान के हसदेव ब्रांड को बाजार में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

Date:

Share post:

महिला समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों को मिली नई पहचान

सीमार्ट के माध्यम से हसदेव ब्राण्ड का पांच लाख रूपए का हो चुका व्यवसाय

कोरबा -: बिहान के महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों से संबंधित हसदेव ब्रांड कोरबा जिला के साथ ही राज्य में अपनी पहचान बना रहा है। एक वर्ष से भी कम समय में लाखों रुपये का व्यवसाय करके हसदेव ब्रांड बिहान के उत्पादक समूहों में विशिष्ट स्थान हासिल कर चुका है। पहले स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद पहचान न होने के कारण बाजार प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना कर रहे थे। परंतु अब ये उत्पाद किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हसदेव नाम ही उत्पादों की पहचान है। बिहान के विभिन्न स्वसहायता समूह द्वारा हल्दी, मिर्च, मसाला, चप्पल, एलईडी बल्ब, शहद, साबुन, अगरबत्ती, हैंडवास, फिनायल, आर्टिफिशल ज्वेलरी, आचार, पापड, बडी, सुगंधित, चांवल, दालें एवं अन्य वस्तुओं का निरंतर उत्पादन किया जा रहा है। इन उत्पादों को हसदेव का नाम मिलने से सहज रूप से खुले बाजारों में तथा संस्थाओं में आपूर्ति की जा रही है। ये उत्पाद गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही अन्य चर्चित ब्रांड के उत्पादों की कीमत से कम हैं। अतः इन्हें जनसामान्य से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा  है।
      शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को यह उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु शहर में स्थित सीमार्ट के माध्यम से भी विक्रय किया जा रहा है। सीमार्ट के माध्यम से करीब 5 लाख रूपये का व्यवसाय किया जा चुका है। बिहान स्वसहायता समूह द्वारा संचालित राशन दुकानों के माध्यम से हसदेव ब्रांड के उत्पादों का निरंतर विक्रय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के ग्रामीण अंचलों में बिहान समूहों द्वारा 18 स्थानों पर हसदेव मार्ट की स्थापना की गई है। इन मार्ट के द्वारा विगत दो माह में करीब 24 लाख रूपये का व्यवसाय किया जा चुका है। हसदेव ब्रांड के उत्पादों को जिले के अतिरिक्त राज्य एवं राज्य के बाहर आयोजित सरस मेला, प्रदर्शनी में उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। जहां पर भी यह ब्रांड लोगों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि 1 वर्ष से भी कम के अल्प समय में हसदेव ब्रांड ने अपनी पहचान स्थापित की है। रंगपर्व होली त्यौहार में भी लोगों की अपेक्षा अनुरूप हसदेव ब्रांड के हर्बल गुलाल का उत्पादन एवं विक्रय किया जा रहा है। जिसमें चुकंदर,हल्दी, फूलों,भाजी जैसी प्राकृतिक चीजों को उपयोग किया जा रहा है। यह प्राकृतिक गुलाल भी लोगों को द्वारा खरीदा एवं सराहा जा रहा है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...