बांकी मोंगरा -: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के गजरा कॉलोनी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार को दो युवक ने आग लगा दी। जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के एसबीआई बैंक के पिछे मोहल्ला गजरा कॉलोनी में संजय कर्ष निवासी ने कल देर शाम अपने कार बलेनो CG- 10 AF – 0110 को घर के बाहर रखा था , जिसे दो युवक ने कार को आग लगा दी। संजय ने बताया कि हम सब घर में सो रहे थे, तभी रात्रि करीबन 12 बजे घर के बाहर आवाज आया मैं बाहर निकला तब हमारे गाड़ी को किसी ने आग लगा दिया था, हम सब के द्वारा कार में पानी डालकर कार को बुझाया गया ,वहीं दो युवक भी हमारे साथ आग बुझाने लगे।तब हम घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो दो युवक कार को आग लगाते दिखे और आग वहीं दो युवक ने लगाया था जो कार को बुझाने का ढोंग रच रहा था। हमने 112 को सुचना दी तत्काल 112 व बांकीमोंगरा पुलिस की टीम पहुंचे फिर दोनों आरोपियों को थाना ले जाया गया। फिलहाल दोनों आरोपी बांंकीमोंगरा पुलिस के कब्जे में है कार्यवाही की प्रकिया प्रारभ है।
बांकी मोंगरा से दिनेश देवांगन के साथ अजय कुमार की रिपोर्ट


