ब्रेकिंग न्यूज़:-बिलासपुर में व्यापारी का अपहरण, फिरौती मांगी 10 लाख

Date:

Share post:

बिलासपुर:-(रितेश सिंह की रिपोर्ट):छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक व्यापारी का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने पत्नी को फोन कर फंसने की जानकारी दी साथ ही 10 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा।

व्यापारी का नाम वकील अंसारी है। जो कि सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के रहने वाले हैं। पत्नी द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक उनका पति 3 नवंबर को बाइ रोड अपनी कार से अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़ी से मिलने गए थे। 4 नवंबर को उसका कॉल आया कि वे सुबह तक घर पहुंच जाएंगे।

शिकायत के मुताबिक 4 नवंबर की रात 11:30 बजे पति वकील अंसारी का फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक जगह फंस गए हैं। 10 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद उनका फोन भी बंद हो गया और वे घर भी नहीं लौटे।

उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से बज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

मामले में पुलिस ने व्यापारी के अंबिकापुर में रहने वाले दोस्त से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उसके पास भी वकील अंसारी का फोन आया था जिसमें उसने लेन-देन के मामले में अभिषेक और उसके दोस्तों द्वारा बंधक बनाए जाने की बात कही थी।

मामले में पुलिस संदेहियों की पतासाजी करने के साथ ही लेन-देन के विवाद सहित सभी पहलुओं पर अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...