
आमने सामने मोटरसाइकिल टकराई,पिता-बेटी की मौके पर मौत,अन्य घायलों को किया जिला अस्पताल बलौदाबाजार रिफर
शुभ संकेत/भाटापारा: (कैलाश देवदास की रिपोर्ट)बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर खम्हरिया ग्राम के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 मोटरसाइकिल में हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर, भाटापारा से 5 से 6 किमी दूर खैरी ग्राम में अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे पिता और 3 वर्ष की बेटी जिनकी इस भयानक हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक पिता चेतन यादव और 3 वर्ष की मृतक बेटी ऋतु बलौदाबाजार के चंडी ग्राम के पास के सेमराडीह का यादव परिवार था । वही दूसरे बाइक में सवार 2 लोगो को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भाटापारा लाया गया,जिनकी गंभीर स्थिति देखकर भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर किया जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ये पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत का है।


