भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चले मोहित

Date:

Share post:

कोरबा -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ की गई कश्मीर से कन्याकुमारी भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत मध्यप्रदेश प्रान्त के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।  26 नवंबर को यह पदयात्रा मोटक्को से प्रारंभ होकर आगे बढ़ी जिसमें केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कोरबा जिला और अपने विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न कल्याणकारी विषयों पर राहुल गांधी से चर्चा की। क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों एवं अपने नेतृत्व में चलाए जा रहे ब्लाक व विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी केरकेट्टा ने कोरबा जिला व तानाखार विधानसभा के बारे में चर्चा किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...