कोरबा -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ की गई कश्मीर से कन्याकुमारी भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत मध्यप्रदेश प्रान्त के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। 26 नवंबर को यह पदयात्रा मोटक्को से प्रारंभ होकर आगे बढ़ी जिसमें केरकेट्टा भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कोरबा जिला और अपने विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न कल्याणकारी विषयों पर राहुल गांधी से चर्चा की। क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों एवं अपने नेतृत्व में चलाए जा रहे ब्लाक व विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी केरकेट्टा ने कोरबा जिला व तानाखार विधानसभा के बारे में चर्चा किया।
Related articles
AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।
शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...
धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट
मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...
दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश
शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।
शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...


