भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत….21 अप्रैल को बारिश की संभावना।..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। दिन में अब गर्म हवाएं चलने लगी है। लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात में बिना एसी, कूलर के सो पाना कठिन है। इस बीच राहत की खबर है कि आसमान बादल में फिर धूम मचाएंगे। 21 अप्रैल से बिलासपुर में वर्षा की स्थिति बन रही है। तापमान में गिरावट का अनुमान है।

कड़ी धूप के बीच बादलों के बीच हलचल होने लगी है। मौसम में परिवर्तन के संकते मिलने लगे हैं। शनिवार को न्यायधानी का मौसम शुष्क बना रहा। जिस वजह से तेज गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर से निकलना दूभर था। सड़क मानों आग उगल रही थी। घर की छत व दीवार तप रही थी। शरीर से पसीना थमने का नाम नहीं ले रहा था। गर्मी से लोग दिनभर व्याकुल नजर आए। स्थिति यह की घर की छत पर रखे पानी की टंकी तक गर्म हो चुके है।

बता दे कि शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देवरीखुर्द, सिरगिट्टी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। ग्राउंड वाटर लेवल भी कम हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। वहीं अगर कुछ तालाबों की बात की जाए तो पिछले साल से तालाब में अभी ठीक ठाक पानी है। हालांकि अब तापमान बढ़ने के साथ ही तेजी से पानी कम होना शुरू हो जाएगा।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...