भू-अर्जन से प्रभावित लोगों के मुआवजा और रोजगार के प्रकरणों का जल्द किया जाये निराकरण: कलेक्टर झा

Date:

Share post:

शिविर लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं का करें निराकरण

कलेक्टर संजीव झा ने भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले में लंबित भू-अर्जन प्रकरण, मुआवजा वितरण व एवं रोजगार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी के अतिरिक्त जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई, रेलवे, एसईसीएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर संजीव झा ने भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों के अलावा अर्जन के संबंध में मुआवजा भुगतान की भी जानकारी ली और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने जिले में विभिन्न सड़क परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की और निर्माण कार्यों के बीच आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं मुआवजा निर्धारण में विसंगतियों का जल्द निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित कर निराकरण की पहल की जाये। कलेक्टर झा ने बैठक में उपस्थित एसईसीएल के चारों क्षेत्र कोरबा, कुसमुण्डा, दीपका और गेवरा परियोजना से संबंधित भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों से परियोजनाओं में लंबित नौकरी, मुआवजा के प्रकरणों का भी जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने भू-विस्थापित ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने अर्जन प्रभावित ग्रामों में परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के लिए सर्वे के कार्य में गति और प्रशासनिक स्तर पर लंबित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर झा ने एसईसीएल के अधिकारियों को अर्जन प्रभावित गांवों के लोगों के नौकरी संबंधी प्रकरणों का भी जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...