मजदूरों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – JCP महासचिव महावीर यादव का एसईसीएल प्रबंधन को तीव्र चेतावनी, खदान बंद आंदोलन की धमकी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा/दीपका:- एसईसीएल के दीपका क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के महासचिव श्री महावीर यादव ने शुक्रवार को एसईसीएल प्रबंधन को कड़ा पत्र लिखकर खदान परिसर में व्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की घोर लापरवाही पर कड़ा विरोध व्यक्त किया।

महावीर यादव ने पत्र में स्पष्ट रूप से बताया कि ठेका कंपनियों के तहत कार्यरत कर्मचारियों को न तो आवश्यक बीटीसी (Basic Training Certificate) दिया गया है, न ही बी-फॉर्म भरवाया गया है, साथ ही कंपनी का पहचान पत्र भी नहीं प्रदान किया गया। खदान क्षेत्र में हेलमेट, सेफ्टी शूज़, मास्क जैसे अत्यावश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी भारी कमी बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा खतरे में है और उनका जीवन अधर में लटका हुआ है।
महावीर यादव ने प्रबंधन से तत्काल सभी ठेका कंपनियों का निरीक्षण कर जरूरी प्रशिक्षण, पहचान पत्र और सुरक्षा उपकरण प्रदान करने की सख्त मांग की। उन्होंने कहा, “मजदूरों की सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि जानलेवा गंभीर अपराध है।” उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो JCP संगठन मजदूरों के साथ मिलकर एसईसीएल खदान परिसर में बंद आंदोलन शुरू करेगा। आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर उसके सभी परिणाम एवं जिम्मेदारी पूरी तरह से एसईसीएल प्रबंधन पर होगी।

महावीर यादव ने कहा, “हम उस दिन का इंतजार नहीं करेंगे जब कोई अनहोनी घटे। आज ही ठोस कदम उठाकर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। प्रबंधन यदि लापरवाही करता रहा तो जनता के साथ, मजदूरों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”
इस अभियान के माध्यम से JCP का उद्देश्य न केवल मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि देश के खनन क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!