मतदान कर्मियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सभी विकास खंडों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 व 03 शामिल हैं। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। प्रथम पाली प्रातः 9ः30 से 12ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुई। इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखण्डों में भी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। गौरतलब है कि विगत 02 अप्रैल 2024 से मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का  प्रशिक्षण दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अकारण अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...