मनाया जा रहा आवास उत्सव

Date:

Share post:

कोरबा-: “सपनों का घर, सबका अधिकार – आवास उत्सव, नई शुरुआत का आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में इस वित्तीय वर्ष अब तक 30 हजार स्वीकृत किये जा चुके हैं। जिले में आवास उत्सव कार्यक्रम दिनांक 07-10-24 से 15-10-24 तक चलाया जा रहा है। जिसमे स्वीकृत आवासों के ले-आउट कर कार्य प्रारंभ कराना और हाल में पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश कराने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इससे न केवल लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी, बल्कि यह समाज में एक नई आशा और प्रेरणा का संचार भी करेगा। इस तरह के आयोजनों से सामाजिक सहकारिता और सामूहिक भावना को और भी मजबूती मिलेगी। साथ ही आवास निर्माण की गति को यह कार्यक्रम तेजी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम से यह संदेश भी जाएगा कि हर किसी को अपना घर पाने का हक है, और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह पहल सभी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास सुविधा प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास भी दिलाता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...