मरीजों के उपचार में आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता बढ़ाई जाए- कलेक्टर झा

Date:

Share post:

कलेक्टर ने श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ही दवाइयों की खरीदी सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज कलेक्टर संजीव झा ने जीवनदीप समिति के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के संचालन के संबंध में भी स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर झा लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर देने के  लिए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने दवाइयों की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली और निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में आवश्यकतानुसार दवाइयों की आपूर्ति के लिए श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ही दवाइयां खरीदी की जाए। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों,लैब और मेन पावर की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जीवनदीप समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध हॉस्पिटल में डेली ओपीडी, आईपीडी को लेकर जानकारी ली और अस्पताल में मरीजों के बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. एस एन केशरी, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ  अविनाश मेश्राम, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ गोपाल कंवर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...