मलगांव के भू-विस्थापितों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

Date:

Share post:

कलेक्टर ने ली बैठक, अनावश्यक खदान बंद कराने वाले पर कानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश

कोरबा -: एसईसीएल दीपका परियोजना अन्तर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को दिए। अपात्र व्यक्तियों को अधिक मुआवजा प्रदान करने पर वैधानिक एवं वसूली की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में खदान में कोयला उत्खनन कार्य को प्रभावित करने वाले अवांछित लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के भी निर्देश दिए गये। इस दौरान एसईसीएल दीपका एरिया के महाप्रबंधक अमित सक्सेना, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडीशनल एसपी यूबीएस चौहान, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...