मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा का शुभारंभ

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा का शुभारंभ मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू द्वारा बताया गया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण से जुड़ा है समाज में फैले रूढ़िवादी अंधविश्वास को मिटाने का प्रयास, आज के युवा नशे के आदि हो रहे हैं उन्हें नशा मुक्त कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक बनाने का प्रयास। पी वी टी जी मे शामिल कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा जनजाति का उत्थान करने का प्रयास उन्हें आधुनिक समाज के मुख्य धारा से जोडना, जैविक खेती से किसानों को अवगत कराना, स्वास्थ्य एवम स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना, जरूरतमंद लोगों के लिए निः शुल्क एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करना, वर्तमान में समिति द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन क्लब को गति प्रदान करना। शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष के अलावा संरक्षक अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष  ममता पांडेय, सचिव रामनारायण चौहान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सदस्य सीमा साहू,डा. चंद्रकांता साहू, पुष्पा साव, हरिशंकर दिवाकर, प्रीतम बंजारे सहित भारी संख्या में सदस्य एवम श्रद्धालु उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...