मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शुक्लाखार में न्योता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया।

Date:

Share post:

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शुक्लाखार में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया बच्चों को भोजन के साथ केला, खीर, पुड़ी परोसा गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया एवं कक्षा एक से आठ के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू ने बताया कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। इस अवसर पर समिति के साबित राम साहू, राम नारायण चौहान, अशोक अग्रवाल, अशोक कुमार पांडेय, कन्हैया घृत लहरें, पन्ना लाल साहू स्कूल प्रधान शिक्षक ,यज्ञेश कुमार पाण्डेय, राम कुमारी कंवर, शिक्षक राकेश कुमार भारिया, नंद किशोर ,चिंकी सिंह, शशि सोरी एवं शाला समिति के सदस्य उपस्थित हुए और सहयोग किए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...