मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा माध्यमिक शाला घुड़देवा में न्योता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया

Date:

Share post:

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा  माध्यमिक शाला घुड़देवा में न्योता भोज एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया।
केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा माध्यमिक शाला घुड़देवा में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया ,बच्चों को भोजन के साथ केला, खीर, पुड़ी परोसा गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया एवं कक्षा छः से आठ के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल साहू ने बताया कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। इस अवसर पर समिति के साबित राम साहू, राम नारायण चौहान, मंगलू जनार्दन, हरिशंकर दिवाकर,अशोक अग्रवाल , कन्हैया लाल , स्कूल प्रधान शिक्षक श्रीमती नासिन बाई भारद्वाज, प्राचार्य श्रीमती जय श्री महुलिकर, शिक्षक पुनी राम साहू, वेद राम, घनश्याम नेटी, महिला स्व सहायता समूह के गंगा, शीतल, दिल बाई, जयंती, सिरीज बाई, शीला, एवं शाला समिति के सदस्य उपस्थित हुए और सहयोग किए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...