माननीय मुख्य न्यायाधीश की माताजी स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में शांति हवन आयोजित

Date:

Share post:

बिलासपर, 19 फरवरी 2026।

दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में श्रद्धापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शांति हवन के पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वातावरण पूर्णतः श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक संवेदनाओं से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण जीवन, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा प्रदान की। मातृस्नेह की अमिट स्मृतियाँ सदैव शक्ति एवं संबल देती रहेंगी।

कार्यक्रम में विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक), महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समस्त उपस्थितजनों ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related articles

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के...