मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Date:

Share post:

o

सेंदुरस, मालखरौदा थाना क्षेत्र, जिला सक्ती। मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेंदुरस में अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बुजुर्ग दंपति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे एवं उनकी पत्नी गुहरिन खूंटे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Oplus_131072

पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड (श्वान दल) तथा अन्य संबंधित विभागों की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच की तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्राम सेंदुरस सहित पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में बुजुर्ग दंपति पुरुषोत्तम खूंटे एवं गुहरिन खूंटे की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...