मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का जिले में हो रहा आयोजन

Date:

Share post:

अभियान अंतर्गत 20 से 26 सितंबर तक लगाए जाएंगे टीके

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में टीकाकरण सुदृढ़ीकरण एवं मीजल्स रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों (बच्चों) तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इन्द्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण चरण 20 सितंबर से 26 सितंबर तक (रविवार को छोड़कर) चलाया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान जिले के समस्त टीकाकरण केन्द्रों में संचालित होगा।
सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं का टीकाकरण कराएं। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पालकों से अपील किया गया है कि वे गर्भवती महिलाओं तथा टीकाकरण से छूटे हुए शिशुओं का टीकाकरण कराकर वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति सतर्क रहें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...