मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में गढबो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प हो रहा पूरा: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत

Date:

Share post:

पाली महोत्सव के समापन समारोह में  विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत और सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र ज्योत्सना महंत हुए शामिल

कोरबा -: महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय  पाली महोत्सव के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत भी समापन कार्यक्रम में शामिल हुई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा की बहुत खुशी की बात है की केराझरिया के नए ग्राउंड में पाली महोत्सव का आयोजन हो रहा। पिछले वर्षो की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ है, जो की महोत्सव के अधिक लोकप्रियता को दिखाता है। अगले साल इससे भी बड़ा भव्य आयोजन होगा।  विधानसभा  अध्यक्ष ने कहा की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। उन्होंने राज्य की कला संस्कृति को उजागर करने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने  पाली महोत्सव के भव्य और सफल आयोजन के लिए कलेक्टर संजीव झा सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम की तारीफ की और सभी को शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई, राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य नवीन सिंह,  राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य डाॅ. शेख इश्तियाक, कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले,  प्रदीप साहू, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, एसडीएम पाली शिव बनर्जी सहित सरपंच ग्राम केराझरिया सत्यनारायण पैकरा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...