मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,आरोपियो के कब्जे से चोरी की कुल 05 मोटर सायकल बरामद,अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटना को देते थे अंजाम

Date:

Share post:

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों/चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध गतिविधयों/चोरी पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राम कटसीरा आकर ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर जाकर पतासाजी करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक कुमार यादव पिता स्व. रघुनंदन यादव उम्र 28 वर्ष साकिन भादा थाना उरगा जिला कोरबा हा.मु. मुड़ापार चौकी पंतोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया और रखे मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी का मोटर सायकल होना स्वीकार किया।

जिससे पूछताछ करने पर बताया कि 02 अन्य मोटर सायकल को अपने घर ग्राम मुड़ापार पंतोरा थाना बलौदा में छुपाकर रखा है तथा 02 अन्य मोटर सायकल को अपने साथी रवि यादव ग्राम हेड़सपुर के घर में छुपाकर रखना बताया। आरोपी के निषानदेही पर 02 मोटर सायकल को ग्राम मुड़ापार पंतोरा से एवं 02 अन्य मोटर सायकल को रवि यादव ग्राम हेड़सपुर के घर से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा मिलकर अलग अलग स्थानों से जिसमें हरदीबाजार मेला से 01 मोटर सायकल, पंतोरा बाजार से 03 मोटर सायकल, तरदा बाजार से 01 मोटर सायकल को चोरी करना बताये। आरोपियों द्वारा उपरोक्त पांचो मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज पेश नही करने पर दोनों आरोपियों से 05 नग चोरी की मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष जप्त गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर अपराध का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि. कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा ग। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस,आरक्षक संजय चन्द्रा,आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त,आरक्षक गौकरण श्याम,आरक्षक गौतम पटेल,आरक्षक मुकेष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!